फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Science labs could not be built in 50 schools of the district

Chamba News: जिले के 50 स्कूलों में नहीं बन पाईं साइंस लैब

Mon, 05 Jun 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 05 Jun 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Science labs could not be built in 50 schools of the district
चंबा। जिले के लगभग 50 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में साइंस लैब की सुविधा नहीं है। लैब बनाने के लिए जमीन उपलब्ध न होना इसका कारण बताया जा रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को कमरों में ही साइंस विषय की कक्षाएं लगाने सहित विभिन्न प्रकार के प्रैक्टिकल करने पड़ रहे हैं। इससे वे साइंस विषय की नियमित रूप से पढ़ाई तक नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन

अगर स्कूलों में लैब उपलब्ध हो जाए तो विज्ञान विषय पढ़ रहे विद्यार्थियों काफी राहत मिलेगी। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 71 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में साइंस विषय पढ़ाया जा रहा है। इन स्कूलों में से महज 17 में ही साइंस लैब उपलब्ध है जबकि चार स्कूलों में साइंस लैब निर्मित करने का कार्य चला हुआ है। इसके अलावा जिले के 50 स्कूलों में विज्ञान संकाय में 30 से 40 विद्यार्थी हैं लेकिन यहां पर साइंस लैबें नहीं हैं। नतीजतन, प्रवक्ताओं को विज्ञान लैब के अभाव में कक्षा कक्ष में ही बच्चों को पढ़ाना और विभिन्न प्रकार के प्रैक्टिकल करवाने पड़ रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों में साइंस लैब के अभाव में विद्यार्थी संपूर्ण ज्ञान से अछूते रह रहे हैं। नतीजतन उन्हें जिला मुख्यालय स्थित स्कूलों का रुख करना पड़ रहा है। बताया कि स्कूलों में साइंस लैब बनाने को लेकर स्कूल प्रबंधन समितियों के माध्यम से कई बार प्रस्ताव पारित कर शिक्षा विभाग को भेजे गए हैं। बावजूद इसके अभी तक इस दिशा में सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। अभिभावकों सुशीला देवी, सुदेश कुमारी, नीलम देवी, संजय कुमार, मनीष कुमार, सुरेश ठाकुर और हंस राज का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में अगर साइंस लैब की व्यवस्था हो जाए तो विद्यार्थियों को अन्य स्कूलों का रुख नहीं करना पड़ेगा।उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि एसएमसी की ओर से प्रस्ताव तो कई आए हैं लेकिन जमीन की उपलब्धता न होने से साइंस लैबों का निर्माण नहीं हो पाया है। कहा कि यदि ग्रामीण साइंस लैब बनाने के लिए अपनी जमीन विभाग के नाम करते हैं तो इस दिशा मेंं सकारात्मक प्रयास किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed