{"_id":"662bdd32d98b3176b50b114e","slug":"schools-became-vacant-entire-staff-put-on-duty-chamba-news-c-88-1-ssml1004-123420-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्कूल हो गए खाली, पूरे स्टाफ की लगा दी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्कूल हो गए खाली, पूरे स्टाफ की लगा दी ड्यूटी
Fri, 26 Apr 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 26 Apr 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
चंबा। लोकसभा चुनावों को लेकर जिले में दो स्कूलों का पूरा स्टाफ चुनाव ड्यूटी पर लगाने का मामला सामने आया है। ऐसे में यह स्कूल बिना शिक्षकों के हो गए हैं।
यह मामला वीरवार को सामने आया। विभाग को संबंधित स्कूलों से इस बारे शिकायतें मिलीं। शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से आगामी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत स्कूल में अध्यापकों की संख्या के आधार पर अब ड्यूटी लगेगी। संबंधित एसडीएम से स्कूल प्रबंधन संपर्क कर सकते है। वहीं, से ही चुनाव ड्यूटियां बदली जाएंगी।
जानकारी के अनुसार दो स्कूलों का पूरा स्टाफ चुनाव ड्यूटी पर लगा दिया है। इनमें सरकारी स्कूल कुनेड़ और बंजवाड़ शामिल हैं। ऐसे में यहां पढ़ाई व्यवस्था चरमरा जाएगी। हालांकि, स्कूल प्रबंधन की ओर से इस बारे सूचना उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय चंबा दे दी है। अब आगामी कार्रवाई संबंधित एसडीएम की ओर से की जाएगी। गौरतलब है कि जिला प्रशासन की ओर से चुनावों को लेकर ड्यूटी लगाई जाती है। बहरहाल, अब इस मामले को लेकर अब शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूल प्रबंधन को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि दो स्कूलों के सभी अध्यापकों की ड्यूटी लग गई है। इस बारे में संबंधित स्कूल संबंधित एसडीएम के माध्यम से बदलाव करवा सकते हैं।