{"_id":"650341bb154ba7b8500591d5","slug":"school-students-made-to-sit-on-the-roof-of-a-taxi-fined-rs-135-thousand-chamba-news-c-88-1-cmb1003-7552-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: टैक्सी की छत पर बैठा दिए स्कूली विद्यार्थी, साढ़े 13 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: टैक्सी की छत पर बैठा दिए स्कूली विद्यार्थी, साढ़े 13 हजार रुपये जुर्माना
Thu, 14 Sep 2023 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 14 Sep 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चुराह क्षेत्र के एक टैक्सी चालक को गाड़ी की छत पर स्कूली विद्यार्थयों को बैठाना भारी पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में टैक्सी चालक का साढ़े तेरह हजार रुपये का चालान किया है।
साथ ही दोबारा ऐसा न करने के निर्देश दिए हैं। हिदायत दी है कि अगर क्षेत्र में दोबारा कोई टैक्सी चालक ऐसा करता है तो भारी-भरकम चालान किया जाएगा। साथ ही टैक्सी परमिट भी रद्द किया जाएगा। दरअसल, बीते दिन देवीकोठी टेपा मार्ग पर जा रही टैक्सी गाड़ी का वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में टैक्सी की छत पर स्कूली विद्यार्थी बिठाए गए थे। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की और गाड़ी चालक की पहचान हुई। पुलिस ने गाड़ी चालक को चालान थमाया। साथ ही दोबारा ऐसा न करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि क्षेत्र में टैक्सी चालक लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। टैक्सी चालक चंद पैसों के लिए छत पर सवारियों को बिठा रहे है और यातायात नियमों को ठेंगा दिखाया जा रहा है।
एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना पर टैक्सी चालक को जुर्माना किया गया है। कहा कि भविष्य में भी पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
--