{"_id":"67c844b9d3eac28ecd099acc","slug":"school-girls-were-made-aware-about-cleanliness-chamba-news-c-88-1-ssml1006-145359-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्कूली छात्राओं को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्कूली छात्राओं को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर/होली/चंबा। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होली में वो दिन योजना के तहत मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर महिला एवं बाल विकास विभाग भरमौर के तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक ने कहा कि शिविर का उद्देश्य स्कूली छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़े मिथकों को दूर करना और उन्हें स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर दीपिका, अंकिता और सीडीपीओ कार्यालय से विनोद कुमार ने भी छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, हाथों को धोने के तरीकों सहित उचित उत्पादों के उपयोग और इसके प्रति स्वस्थ दृष्टिकोण अपनाने की जानकारी दी। इस दौरान शिक्षकों और माता-पिता की भूमिका पर भी चर्चा हुई।