फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   school gate locked on bad result

दसवीं का जीरो परिणाम आने पर भड़के लोग, स्कूल में जड़ा ताला

Thu, 11 May 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चुवाड़ी।
ब्यूरो/अमर उजाला, चुवाड़ी। Updated Thu, 11 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
school gate locked on bad result
खराब परीक्षा परिणाम के विरोध में भराड़ी स्कूल में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

भटियात उपमंडल की गडाना पंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय भराड़ी में दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जीरो प्रतिशत रहने पर अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। खराब परीक्षा परिणाम को लेकर गुस्साए अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधन समिति ने स्कूल में ताला जड़ दिया। इन सभी लोगों ने शिक्षा विभाग से लिखित शिकायत कर मामले की निष्पक्षता से जांच करवाने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक हाल ही में घोषित हुए दसवीं के परीक्षा परिणाम में स्कूल के 28 छात्र-छात्राओं में 21 की कंपार्टमेंट, छह फेल और एक अनुपस्थित रहा। कुलमिलाकर स्कूल का परीक्षा परिणाम जीरो प्रतिशत रहा। वीरवार को इसके बारे में अभिभावक स्कूल स्टाफ से पूछताछ करने के लिए स्कूल पहुंच गए। लेकिन, जब अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि और स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी स्कूल पहुंचे तो वहां सवा नौ बजे तक स्कूल में कोई भी अध्यापक नहीं पहुंचा था। इससे गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल में ताला जड़ दिया। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष पवन कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान निर्मला देवी, उप प्रधान पवन कुमार, वार्ड पंच सुुुुभाष चंद, दुर्गो देवी, कश्मीर सिंह, महिंद्रा देवी, चंचलो देवी और अभिभावकों ने बताया कि स्कूल का जीरो प्रतिशत रिजल्ट आने का कारण जानने के लिए ही वे स्कूल पहुंचे थे। इन लोगों का कहना है कि स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिससे पता चल सकता है कि अध्यापक बच्चों को कैसे पढ़ाते थे।        

विज्ञापन

प्रिंसिपल से पहले पहुंच गई पुलिस

स्कूल पहुंचे अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों का गुस्सा उस वक्त सातवें आसमान पर पहुंच गया जब प्रधानाचार्य के पहुंचने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने स्पष्ट कहा कि यह मामला शिक्षा विभाग और ग्रामीणों के बीच का है। पुलिस को किस लिए इस मामले में भेजा गया है। बहरहाल, थोड़ी देर तक माहौल तनावपूर्ण हो गया।  भटियात उपमंडलाधिकारी अश्वनी सूद का कहना है कि बच्चों के अभिभावकों द्वारा स्कूल में प्रदर्शन करने की सूचना उन्हें मिली थी। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को मौके पर भेजा गया था।  थाना प्रभारी चुवाड़ी एमएस राणा का कहना है कि एसडीएम चुवाड़ी की ओर से मौके पर जाने के निर्देश मिले थे। इसलिए एएसआई और कांस्टेबल को मौके पर भेजा गया था। स्कूल की मुख्याध्यापिका राज कुमारी ने बताया कि इस मामले में जानकारी नहीं है। वे इन दिनों छुट्टी पर है। कार्यवाहक उच्च शिक्षा उपनिदेशक जलालदीन ने बताया उन्हें इस बारे जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि इस मामले की गहनता के साथ छानबीन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed