{"_id":"6adce004531f020c180a47a5","slug":"school-children-were-excited-to-see-the-water-change-color-upon-the-addition-of-acid-chamba-news-c-88-1-ssml1006-200998-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्कूली बच्चे एसिड के प्रयोग से पानी के बदलते रंग को देख हुए उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्कूली बच्चे एसिड के प्रयोग से पानी के बदलते रंग को देख हुए उत्साहित
Sat, 24 Oct 2026 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
मेगा प्रदर्शनी में विज्ञान केंद्र पालमपुर के स्टॉल में उमड़ रही बच्चों की भीड़
गुरूत्वाकेंद्र और एसिड के बारे में बच्चों और लोगों को दी जा रही जरूरी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा चौगान में लगी मेगा प्रदर्शनी में बच्चों को विभिन्न एसिड के बारे में जानकारी दी। कौन सा एसिड क्या काम करता है, इसके बारे में बच्चों को विस्तार से समझाया गया। सॉफ्ट डि्रंक कैसे तैयार किया जाता है, इसके बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई।
पालमपुर विज्ञान केंद्र के प्रदर्शनी स्टॉल में एजुकेशन असिस्टेंट अमितेष वर्मा ने बच्चों सहित अन्य लोगों को हाइड्रोक्लोरिक एसिड, सल्फ्यूरिक, नाइट्रिक, एसिटिक, साइट्रिक, फॉर्मिक, लैक्टिक एसिड सहित अन्य एसिड के बारे में जानकारी दी। कौन सा एसिड किस फ्रूट या सब्जी में पाया जाता, उसके बारे में विस्तार से समझाया। गुरुत्व केंद्र के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के हाथों में तीन से चार पानी की बोतलें दी। हरेक बोतल में अलग-अलग एसिड डाले। इसके बाद पानी की हरेक बोतल का रंग अलग-अलग रंगों में बदल गया। जिसे देखकर बच्चे काफी उत्साहित हुए। उन्होंने पानी में हुए इस बदलाव को लेकर पूरी जानकारी जुटाई। एजुकेशन असिस्टेंट अमितेष वर्मा ने बताया कि इस प्रकार की प्रदर्शनी प्रदेश के बच्चों को विज्ञान के बारे में जानकारी देने में सहायक होती हैं। चंबा में ऐसी प्रदर्शनी पहली बार लगी है। अब तक उनके स्टाॅल में 2000 से अधिक बच्चे भ्रमण कर चुके हैं।
--