फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Save the environment, plant a tree on your birthday

Chamba News: पर्यावरण को बचाएं, जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाएं

Wed, 05 Jun 2024 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 05 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Save the environment, plant a tree on your birthday
चंबा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुठेड़ में पर्यावरण दिवस को लेकर रैली निकालते नौनिहाल।संवाद
चंबा। पर्यावरण दिवस पर जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान जागरूकता रैलियां निकाली गईं।
विज्ञापन

नारे लगाकर भी पौधरोपण के बारे में लोगों को प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने स्कूल स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह ने की। इस दौरान पौधरोपण किया गया। भाषण में विशाल, पुष्पेंद्र, इंद्रजीत पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इको क्लब प्रभारी दीपक कुमार ने भी वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की। विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने जन्मदिवस पर एक पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाएं।
विज्ञापन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में भी जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य विकास महाजन ने विद्यार्थियों को जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया है कि वे पौधरोपण करें और पौधों की देखभाल भी करें। करियां स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले विद्यार्थियों ने करियां बाजार में रैली निकाली। वन विभाग के आरओ मनोज कुमार ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी कुसुम शर्मा भी मौजूद रहीं। जुलाहकड़ी स्कूल में अध्यापिका शिवानी शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंगला, आंगनबाड़ी केंद्र जनसाली, हाई स्कूल करोड़ी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल कल्हेल, चंबा कॉलेज, सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुम्हारका, सरोल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला थल्ली, माध्यमिक पाठशाला टिक्करी, कोलका सहित गरोला स्कूल में पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed