{"_id":"b2abf9259098eb3ea772627f99513769","slug":"save-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन वैली क्लीन वैली ने चलाया बिजली बचाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन वैली क्लीन वैली ने चलाया बिजली बचाओ अभियान
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीन वैली क्लीन वैली संस्था के सदस्यों ने उपायुक्त व एसडीएम कार्यालय सहित विद्युत बोर्ड चंबा कार्यालय में मौजूदगी दर्ज करवा कर बिजली बचाओ अभियान चलाया।
विज्ञापन
संस्था संयोजक नवजोत जोशी ने बताया कि गत दिनों ग्रीन वैली के सदस्यों ने सरकारी कार्यालयों का सर्वे किया। जिसमें पता चला कि सरकारी कार्यालयों में बिजली का अधिक दुरुपयोग होता है। इसी को ध्यान में रखकर ग्रीन वैली ने बिजली बचाओ अभियान को सरकारी कार्यालयों में आरंभ कर अधिकारियों व कर्मचारियों को जागरूक करने की मुहिम छेड़ी है। उन्होंने सरकारी अधिकारियों व उनके सहयोगी कर्मचारियों से आग्रह किया कि बिजली का उतना ही प्रयोग करें जितनी जरूरत हो। बाहर जाते समय सारे स्विच बंद करें। इससे न सिर्फ बिजली की बचत होगी बल्कि ऐसा करने से दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग जैसे खतरे से भी बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा उठाया गया यह एक छोटा सा कदम है। इससे ऊर्जा, पैसा और धरती के बचाव को कुछ हद तक संरक्षण प्रदान किया जा सकता है। अभियान के हर दिन दो सरकारी कार्यालयों को चिन्हित किया जाएगा। वहीं जिन कार्यालयों का भ्रमण कर लिया है वहां औचक निरीक्षण कर अभियान का असर देख उसे सार्वजनिक किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रीन वैली संस्था के सदस्यों में राम ठाकुर, कनिका ठाकुर, अनामिका शर्मा, शिल्पा कपूर, अंजलि कुमारी, सरोज ठाकुर, आरती, बेबी, सुषमा, रीतू मोनी, प्रियंका, ज्योति शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन