{"_id":"6b031c9ce1c1155caf0e3ee3","slug":"government-cornered-over-pyari-behna-scheme-questions-raised-as-applications-get-stuck-chamba-news-c-88-1-ssml1007-203711-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: प्यारी बहना योजना पर सरकार को घेरा, आवेदन अटकने पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: प्यारी बहना योजना पर सरकार को घेरा, आवेदन अटकने पर उठाए सवाल
Sun, 22 Nov 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 22 Nov 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता जय सिंह बोले, चुनावी वादे के बावजूद महिलाओं को नहीं मिल रही 1500 रुपये की सम्मान निधि
प्रदेश में 8.25 लाख आवेदन पहुंचे, 7.69 लाख अस्वीकृत; चंबा सहित कई क्षेत्रों में हजारों आवेदन लंबित होने का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये की मासिक सहायता न मिलने पर भाजपा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का वादा किया था, लेकिन अब बड़ी संख्या में महिलाएं योजना के लाभ से वंचित हैं। आवेदन करने के बावजूद पात्र महिलाओं को राशि के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
जय सिंह ने विधानसभा में पूछे एक सवाल के लिखित जवाब का हवाला देते हुए बताया कि एक नवंबर 2026 तक प्रदेशभर से योजना के तहत 8,25,446 आवेदन मिले थे। इनमें महज 51,853 स्वीकृत किए गए, जबकि 7,69,185 आवेदन अस्वीकृत और 4,408 लंबित हैं। उन्होंने कहा कि करीब 93 फीसदी आवेदन खारिज होना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
उन्होंने चंबा जिले के आंकड़े रखते हुए बताया कि चंबा विधानसभा क्षेत्र में 21,130 आवेदन ग्राम सभाओं को भेजे गए। इनमें 16,325 को मंजूरी मिली, जबकि 3,984 लंबित हैं। अब तक 638 महिलाओं को 28.71 लाख रुपये जारी किए गए हैं। डलहौजी में 3,978 आवेदनों में से 531 स्वीकृत और 3,433 लंबित हैं। यहां 88 महिलाओं को 3.96 लाख रुपये मिले हैं।
भटियात में 9,968 आवेदनों में से 2,823 स्वीकृत हुए, जबकि 7,021 लंबित हैं। सलूणी में 10,586 आवेदन प्राप्त हुए हैं। चुराह में 11,631 में से 8,785 आवेदन लंबित हैं। वहीं, भरमौर में 4,337 आवेदनों में से 4,220 को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
प्रदेश में 8.25 लाख आवेदन पहुंचे, 7.69 लाख अस्वीकृत