फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sarol Medical College may shift next month

Chamba News: अगले महीने सरोल शिफ्ट हो सकता है मेडिकल कॉलेज

Sat, 29 Jun 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 29 Jun 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Sarol Medical College may shift next month
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को सरोल में शिफ्ट करने के लिए सरकार और प्रबंधन ने कदमताल शुरू कर दी है। अगले महीने मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सरोल में शिफ्ट हो सकती है।
विज्ञापन

नए भवन में फर्नीचर की खरीद को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को सरकार ने शिमला बुलाया है। यहां नए भवन के लिए फर्नीचर खरीदने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। दो दिन से मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक शिमला में हैं। इस मामले में उनकी स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक है। सरोल में मेडिकल कॉलेज का नया भवन बनकर तैयार है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार मिंजर मेले के दौरान इसका उद्घाटन करने की तैयारी में है। मिंजर के समापन समारोह में मुख्यमंत्री चंबा आते हैं। विभिन्न सरकारी विभागों के शिलान्यास और उद्घाटन भी करते हैं। ऐसे में इस बार मिंजर मेले के समापन समारोह में मुख्यमंत्री सरोल में मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि, अभी इसको लेकर सरकार या प्रबंधन से कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन


300 करोड़ से अधिक धनराशि से सरोल में मेडिकल कॉलेज का भवन बनाया जा रहा है। यहां मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। ओपीडी में कम जगह होने के कारण धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। मौजूदा समय में जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज चल रहा है। इस कारण कई बार मरीजों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि नए भवन में फर्नीचर की खरीद को लेकर प्रबंधन को शिमला में बुलाया गया है। फर्नीचर लगने बाद सरोल में कुछ विभागों को शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed