Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Saraj Begum Chamba Rumal Embroidery Artist Passes Away at 86 Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश: चंबा रुमाल की महान शिल्पी सराज बेगम का निधन, 86 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sat, 14 Nov 2026 09:30 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Sat, 14 Nov 2026 09:30 AM IST
सार

हिमाचल की पारंपरिक कला चंबा रुमाल को नई पहचान दिलाने वाली प्रख्यात शिल्पी सराज बेगम का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन कशीदाकारी को समर्पित किया और हजारों महिलाओं को इस पारंपरिक कला का प्रशिक्षण दिया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Saraj Begum Chamba Rumal Embroidery Artist Passes Away at 86 Himachal Pradesh
86 साल की उम्र में सराज बेगम का निधन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक हस्तशिल्प को अपनी कला से नई पहचान दिलाने वाली प्रख्यात शिल्पी सराज बेगम का निधन हो गया है। 86 वर्ष की आयु में उनके दुनिया से विदा होने के साथ ही चंबा की प्रसिद्ध कशीदाकारी परंपरा का एक महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हो गया। शुक्रवार को हरदासपुर स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

विज्ञापन


पक्काटाला मोहल्ले की निवासी सराज बेगम का पूरा जीवन चंबा रुमाल की बारीक कशीदाकारी को समर्पित रहा। बचपन से ही सुई और धागे के प्रति उनका लगाव था। इसी रुचि और मेहनत ने उन्हें इस पारंपरिक कला की प्रतिष्ठित शिल्पी बना दिया। उन्होंने अपनी दादी और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित महेशी देवी से चंबा रुमाल की पारंपरिक कशीदाकारी का विधिवत प्रशिक्षण हासिल किया था। गुरुजनों से सीखे इस हुनर को उन्होंने केवल अपने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


हजारों महिलाओं और युवतियों को सिखाई कशीदाकारी
सराज बेगम ने उद्योग विभाग और आईटीआई में प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने हजारों महिलाओं और युवतियों को चंबा रुमाल की बारीक कशीदाकारी के गुर सिखाए। उनका मानना था कि पारंपरिक कला केवल हुनर नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान भी है। उन्होंने अपने अनुभव और कौशल के माध्यम से इस विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके हाथों से तैयार चंबा रुमाल हिमाचल की लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और कलात्मक समृद्धि के प्रतीक बने। 86 वर्ष की आयु तक कशीदाकारी से उनका जुड़ाव उनके कला के प्रति अटूट समर्पण को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कई राज्यस्तरीय और विशेष पुरस्कारों से हुईं सम्मानित
कला एवं शिल्प के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सराज बेगम को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया। वर्ष 1983 में हिमाचल के राज्यपाल की ओर से उन्हें विशेष सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया। वर्ष 1993 में अद्वितीय परंपरागत कला एवं शिल्प के लिए उपायुक्त की ओर से प्रशंसा पत्र दिया गया। इसके अलावा वर्ष 2002 में रोटरी क्लब ने उन्हें उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित किया। वर्ष 2008 में सहस्त्राब्दी महोत्सव चंबा में शिल्प विद्या सम्मान प्रदान किया गया। वर्ष 2011 में भाषा एवं संस्कृति अकादमी की ओर से राज्यस्तरीय पुरस्कार और गणतंत्र दिवस 2017 पर विशेष सम्मान पुरस्कार से भी उन्हें नवाजा गया।

चंबा की सांस्कृतिक विरासत को बड़ा नुकसान
सराज बेगम का निधन केवल एक कुशल शिल्पी का जाना नहीं, बल्कि पारंपरिक कशीदाकारी की उस पीढ़ी का विदा होना है, जिसने अपने हुनर और मेहनत से चंबा रुमाल की पहचान को जीवित रखा। उन्होंने हजारों महिलाओं को प्रशिक्षण देकर इस कला को आगे बढ़ाने का रास्ता तैयार किया। उनके योगदान को चंबा की हस्तशिल्प परंपरा और सांस्कृतिक विरासत में हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed