फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Saplings will be planted along with voting in two green polling stations.

Chamba News: दो ग्रीन मतदान केंद्रों में मतदान के साथ होगा पौधरोपण

Mon, 13 May 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 13 May 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Saplings will be planted along with voting in two green polling stations.
पांगी (चंबा)। लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर सोमवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रमन घरसंगी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया की घाटी में दो ग्रीन मतदान केंद्र हुडान भटोरी और पुर्थी बनाए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश देने के लिए एक जून को मतदान वाले दिन इन दोनों केंद्रों में मतदान के साथ मतदाताओं से पौधरोपण भी करवाया जाएगा। बताया कि पांगी घाटी में महिला कर्मियों की ओर से संचालित एक मतदान केंद्र महालियत-12 स्थापित किया जाएगा। इस मतदान केंद्र में पूर्ण रूप से केवल महिला कर्मचारी ही अपनी सेवाएं देंगी और एक आदर्श मतदान केंद्र माहलियत -11 में भी बनाया जाएगा। इस दौरान प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय पांगी प्रोमिला ठाकुर, संजीव कुमार रेंजर वन विभाग व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed