{"_id":"6a6f7d9165a22d73600d2e64","slug":"sanitation-workers-remained-deployed-at-chaugan-garbage-was-not-collected-from-the-citys-wards-chamba-news-c-88-1-ssml1004-191949-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चौगान में तैनात रहे सफाई कर्मी, शहर के वार्डों से नहीं उठा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चौगान में तैनात रहे सफाई कर्मी, शहर के वार्डों से नहीं उठा कूड़ा
Sun, 02 Aug 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
मिंजर मेले के समापन समारोह में लगाई सभी कर्मचारियों की ड्यूटी
शहर में ठप रही सफाई व्यवस्था, कई जगह लगे रहे कचरे के ढेर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन समारोह में नगर परिषद ने सभी सफाई कर्मियों की तैनाती चौगान मैदान में कर दी। इसके चलते रविवार को शहर के सभी 11 वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही।
कहीं भी कूड़ा उठाने का कार्य नहीं हुआ। मिंजर मेले के समापन समारोह में भीड़ और वीआईपी गतिविधियों को देखते हुए नगर परिषद ने सभी सफाई कर्मचारियों को चौगान मैदान में तैनात किया था। सफाई कर्मी पूरे दिन आयोजन स्थल पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मैदान की सफाई में जुटे रहे। शहर के विभिन्न वार्डों में कूड़ा नहीं उठने से कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। रविवार होने के कारण बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में लोगों को गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों में राकेश कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार, राज कुमार, अरुण कुमार और करण कुमार ने कहा कि मेले की व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है, लेकिन इसके लिए शहर की नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए थी।
नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि मिंजर मेले के समापन समारोह के कारण एक दिन के लिए यह व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि कुछ वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है जिसे जल्द ही सामान्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
--