{"_id":"65d38c22ccac3dbe7c03b9a2","slug":"sanitation-system-will-not-be-strengthened-without-public-cooperation-dc-chamba-news-c-88-1-ssml1004-118798-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना जन सहयोग सुदृढ़ नहीं होगी सफाई व्यवस्था : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना जन सहयोग सुदृढ़ नहीं होगी सफाई व्यवस्था : डीसी
Mon, 19 Feb 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 19 Feb 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि लोगों के सहयोग के बिना सफाई व्यवस्था को सुदढ़ नहीं किया जा सकता है।
कुरांह में कूड़ा संयंत्र केंद्र संचालित है, लेकिन अब आगामी समय में कूड़ा संयंत्र में बायोकंपोस्ट मशीन को स्थापित करवा कर इसे संचालित करने के प्रयास किए जाएंगे। लोगों को भी चंबा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए योगदान देना होगा। प्रेसवार्ता के दौरान उपायुक्त ने कहा कि चंबा को प्रगति पथ पर लाने के लिए रोड और दूरसंचार सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में बीएसएनएल के टावर लगाए जा रहे हैं। प्रशासन ने दिसंबर 2014 तक हर गांव को 4जी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
ने बताया कि जिला मुख्यालय चंबा में पार्किंग का अभाव है। कसाकड़ा मोहल्ला में पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, लेकिन स्टे के चलते कार्य बंद पड़ा है। प्रयास रहेगा कि न्यायालय के समक्ष लोगों की समस्या को रखकर इस स्टे को तुड़वाया जा सके। सलूणी, चुराह और मैहला के कई गांव पर्यटन की दृष्टि से अभी भी अनछुए हैं। इनमें स्टे होम समेत साहसिक गतिविधियां करवाकर पर्यटन को बढ़ाया जा सकता है। लोक निर्माण विभाग, हाईवे प्रबंधन के पास कई स्कीमों के तहत बजट आता है। ऐसे में मुख्य सड़कों की दशा को सुधारने को लेकर भी कार्ययोजना का निर्माण करवाकर अमलीजामा पहनाने के प्रयास रहेंगे। प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए जिले में सबसे फिसड्डी रहने वाले स्कूलों या क्षेत्र को चिह्नित कर वहां प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों पर विशेष फोकस किया जाएगा। एसी टू डीसी पीपी सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए विशेष प्रयास रहेंगे। एडीएम चंबा राहुल चौहान ने बताया कि जिला चंबा की मुख्य समस्याओं को हल करवाने के लिए प्रयास रहेंगे।
--