फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Saluni received 100 quintals more wheat seeds this time.

Chamba News: सलूणी को इस बार 100 क्विंटल अधिक मिला गेहूं का बीज

Mon, 24 Nov 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 24 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Saluni received 100 quintals more wheat seeds this time.
सलूणी (चंबा)। उपमंडल सलूणी में इस बार गेहूं का 100 क्विंटल अधिक बीज उपलब्ध करवाया गया है। कृषि विभाग ने पूरे जिले के लिए इस सीजन में कुल 2,000 क्विंटल गेहूं का बीज मंगवाया है। इसमें 300 क्विंटल बीज सलूणी उपमंडल को आवंटित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।
विज्ञापन

स्थानीय किसान राज कुमार, मान सिंह, जगदीप सिंह, होशियारा राम, रोशन लाल और मनोज कुमार ने बताया कि पिछले सीजन में बीज की कमी की समस्या आ रही थी, लेकिन इस बार पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध हो चुका है। किसानों ने विभाग की इस व्यवस्था को सराहा और उम्मीद जताई कि इससे रबी सीजन की बुवाई समय पर और सुचारु रूप से हो सकेगी। वहीं, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह का कहना है कि बीज वितरण प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया गया है, ताकि किसान बिना देरी के बुवाई शुरू कर सकें। विभाग की ओर से हर पंचायत तक निर्धारित कोटा समय पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed