{"_id":"68ebe69312db75741f06867b","slug":"saluni-pays-tribute-to-guru-tegh-bahadur-with-poems-chamba-news-c-88-1-cmb1002-163577-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सलूणी में कविताओं से गुरु तेग बहादुर को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सलूणी में कविताओं से गुरु तेग बहादुर को किया नमन
Sun, 12 Oct 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी में गुरु तेग बहादुर सिंह के 350वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान कवियों ने गुरु तेग बहादुर के जीवन से जुड़ी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि मदन लाल शर्मा ने गुरु तेग बहादुर के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन और बलिदान संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सम्मेलन में भाग ले रहे कवियों की सराहना करते हुए कहा कि साहित्य समाज को जोड़ने का कार्य करता है। कवि सम्मेलन में युद्धवीर सिंह टंडन, निर्मण सिंह, उपासना पुष्प और अशोक जैसे प्रतिष्ठित कवियों ने हिस्सा लिया। युद्धवीर सिंह टंडन की वीर रस से ओतप्रोत कविता ने माहौल को जोशीला बना दिया, वहीं उपासना पुष्प ने अपने संवेदनशील भावों से सभी को भावुक कर दिया। निर्मण सिंह और अशोक की प्रस्तुतियों ने भी श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं।