फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Saluni hospital building hangs in the balance for five years, 10 crore rupees spent, yet construction is incomplete

Chamba News: पांच साल से अधर में लटका सलूणी अस्पताल भवन, 10 करोड़ खर्च, फिर भी निर्माण अधूरा

Sun, 07 Dec 2025 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 Dec 2025 06:50 AM IST
विज्ञापन
Saluni hospital building hangs in the balance for five years, 10 crore rupees spent, yet construction is incomplete
सलूणी (चंबा)। वर्ष 2021 में पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सलूणी में 50 बेड वाले नागरिक अस्पताल भवन का शिलान्यास किया। इस के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किए गए लेकिन पांच साल बाद भी भवन अधूरा है। इस नए भवन निर्माण से 20 पंचायतों की लगभग 25 हजार आबादी को सुविधा मिलनी है। फिलहाल पुराने अस्पताल में केवल 2 बेड हैं। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए 60 किलोमीटर दूर चंबा जाना पड़ता है। ऐसे में गांव के मरीजों को अक्सर चंबा जाना पड़ता है जिससे बुजुर्ग और बच्चे इस लंबी यात्रा में बहुत परेशान होते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि पांच सालों से यह कार्य डंगे तक ही सीमित है। उसके आगे एक इंच भी काम नहीं हो पाया है जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुमुद उपाध्याय ने बताया कि मामला ध्यान में है। रिवाइज्ड एस्टीमेट स्वास्थ्य सचिव को भेजा है। इसके बाद कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


पांच साल पहले जब सलूणी में नया अस्पताल बनने की खबर सुनी तो लोगों में बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद थी मगर अब वह उम्मीद टूटती ही नजर आ रही है।
-खेम राज, स्थानीय निवासी

पांच साल से देखते आ रहे है लेकिन, एक डंगे से आगे काम नहीं हो पाया है। मजबूरन चंबा जाना पड़ता है जिसकी दूरी करीब 60 किलोमीटर है। ऐसे में दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

-रवि कांत शर्मा, स्थानीय निवासी

जमीन भी उपलब्ध है और राशि भी स्वीकृत है। फिर भी काम अधर में लटका है। बीते माह उपायुक्त चंबा ने भी इसका निरीक्षण किया था। उसके बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है। -मनोज कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने अस्पताल के भवन में बेड की नाममात्र ही सुविधा है। नए भवन बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा लेकिन अब तो ऐसा लगता है कि अस्पताल बनने के लिए पता नहीं कितने वर्ष लग जाएंगे।
-पीयूष राणा, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed