फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sale of sheep and goats from Rajasthan is ruining local businesses: Dr. Janak Raj

राजस्थान से भेड़-बकरियों की बिक्री से स्थानीय व्यवसाय चौपट : डॉ. जनक राज

Wed, 22 Oct 2025 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 22 Oct 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Sale of sheep and goats from Rajasthan is ruining local businesses: Dr. Janak Raj
भरमौर (चंबा)। राजस्थान से हिमाचल में बड़े पैमाने पर भेड़-बकरियों की बिक्री स्थानीय पशुपालकों के लिए संकट बन चुकी है। भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि यदि सरकार ने इस अनियंत्रित आवक को रोकने के लिए तुरंत कदम नहीं उठाए तो प्रदेश का पारंपरिक भेड़पालन व्यवसाय खत्म होने के कगार पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजस्थान से बिना सत्यापन, बिना नीति के आ रहे पशु स्थानीय बाजार पर कब्जा कर रहे हैं। इससे हिमाचल के भेड़पालकों की आय, बाजार और भविष्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सरकार की चुप्पी इस स्थिति को और भयावह बना रही है। हिमाचली भेड़-बकरियों का मूल्य गिर रहा है। यह न केवल स्थानीय नस्लों के संरक्षण के खिलाफ है बल्कि इससे पशु रोग और संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है, जिस पर सरकार को तुरंत वैज्ञानिक और कानूनी नियंत्रण लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और पशुपालन विभाग इस मामले पर तुरंत बैठक बुलाएं और स्थानीय पशुपालकों को आर्थिक एवं कानूनी सुरक्षा प्रदान करें, अन्यथा वह आंदोलन का समर्थन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed