फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   sakshi pass nursing exam third in himachal

जिले की बेटी की उपलब्धी ने माता-पिता का नाम किया रोशन

Sat, 14 Dec 2019 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
sakshi pass nursing exam third in himachal
चंबा। साक्षी राणा की उपलब्धि ने माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया है। नर्सिंग की वार्षिक परीक्षा कसाकड़ा मोहल्ला की साक्षी राणा ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। नेताजी सुभाष चंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नर्सिंग की अंतिम वर्ष की परीक्षा में साक्षी राणा ने सभी पछाड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन

वहीं, साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय माता शकुंतला राणा और पिता करतार सिंह राणा और भाई को दिया है। साक्षी का सपना नौकरी कर लोगों की सेवा करना है। अमर उजाला से रूबरू होते हुए साक्षी राणा ने बताया कि उनके पिता करतार सिंह राणा दुकानदार हैं, जबकि उनकी माता एक गृहिणी हैं। बचपन से ही उन्हें जनसेवा करना अच्छा लगता था। साक्षी राणा की प्रारंभिक शिक्षा कसाकड़ा स्कूल, मिडल स्कूल तत्वानी से हुई है।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने चंबा स्कूल से जमा दो की पढ़ाई मेडिकल में पूरी की। इस दौरान उनके शिक्षक विनोद सोनी ने उन्हें मेडिकल में भविष्य बनाकर लोगों की सेवा करने की बात कही। ये बात आज भी उनके जहन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमा दो करने के बाद उन्होंने गुरू द्रौणाचार्य कॉलेज से बीएसई और नेताजी सुभाष कॉलेज ऑफ नर्सिंग में दाखिला लिया। इसके तहत अब एमएससी की वार्षिक परीक्षा में पूरे प्रदेश भर में तृतीय स्थान हासिल किया है। बेटी की इस उपलब्धि पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed