फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sakshi Dhiman tops in classical singing

शास्त्रीय गायन में साक्षी धीमान अव्वल

Thu, 09 Dec 2021 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Sakshi Dhiman tops in classical singing
प्रशिक्षण संस्थान सरु में जिला स्तरीय कला उत्सव के प्रतिभागी को सम्मानित करते मुख्यतिथि। - फोटो : Chamba
चंबा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू चंबा में जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। जिला कला उत्सव समन्वयक डॉ. राशि जंदरोटिया ने बताया कि इसमें छात्र-छात्राओं की अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शास्त्रीय वादन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहू के छात्र अनमोल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पारंपरिक वादन में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरौर के छात्र ने प्रथम, गैहरा के छात्र विकेश कुमार ने द्वितीय और शरद कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्राओं में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुंता की छात्रा कशिश ने प्रथम स्थान हासिल किया। शास्त्रीय गायन में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा की छात्रा साक्षी धीमान ने प्रथम और वरिष्ठ कन्या विद्यालय चंबा की छात्रा रिमझिम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पारंपरिक गायन की प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहू के छात्र अभिषेक ने प्रथम स्थान, भरमौर के छात्र मोहित शर्मा ने द्वितीय और गैहरा के छात्र साहिल ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्राओं में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजनगर की छात्रा पायल सूर्या ने प्रथम, रीना देवी ने द्वितीय और बानु कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। शास्त्रीय नृत्य में गैहरा के छात्र शनाया ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

छात्राओं में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियानी की छात्रा स्नेहा ने प्रथम, हर्षिता ने द्वितीय और तान्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। पारंपरिक नृत्य में भरमौर के छात्र अक्षय राठौर ने प्रथम, कृष्ण ने द्वितीय और लवकेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्राओं में वरिष्ठ कन्या विद्यालय चंबा की छात्रा राघवी ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय और नताशा ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला में वरिष्ठ विद्यालय चंबा के छात्र कैफ ने प्रथम, अक्षित ने द्वितीय और अमन धीमान ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्राओं में आफरीन ने प्रथम, सरिता ने द्वितीय और सोनिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। मूर्तिकला की प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय बैली के छात्र आदित्य ने प्रथम, जबकि छात्राओं में राखी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारंपरिक खेल खिलौनों में राजकीय वरिष्ठ विद्यालय चंबा के छात्र उदित ने प्रथम, अंशुल ने द्वितीय और अजय ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्राओं में एषना ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय और दामिनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिन प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान हासिल किया है, वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाएंगे। कार्यक्रम में वेणु चड्ढा, अनिल भारद्वाज, रोहित शर्मा, गुरप्रीत कौर, विनोद कुमार और जॉन ने निर्णायक के रूप में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जिला परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जिले के 12 शिक्षा खंडों के 90 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों की प्रस्तुति से प्रभावित होकर जिला परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा ने छात्रों को अपनी संस्कृति और परंपरा को बढ़ाने के लिए समय-समय पर उचित प्रयास करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed