फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Safe delivery of pregnant woman in ambulance

Chamba News: गर्भवती महिला का एंबुलेंस में करवाया सुरक्षित प्रसव

Sat, 21 Sep 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 21 Sep 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Safe delivery of pregnant woman in ambulance
चुराह उपमंडल के जालू गांव में सुर​क्षित प्रसव करवाने के बाद ईएमटी याकूब और महिला के परिजन।स्त्र
तीसा (चंबा)। जिले के दुर्गम क्षेत्रों में 108 एंबुलेंस जीवनदायिनी साबित हो रही हैं। चुराह उपमंडल के जालू निवासी गर्भवती खेमदेई और नवजात को 108 एंबुलेंस में तैनात ईएमटी और पायलट ने नया जीवन दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार मध्यरात्रि को प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला ने एंबुलेंस में अस्पताल ले जाते समय गांव से 10 किलोमीटर दूर नवजात शिशु को जन्म दिया। प्रसव के बाद ईएमटी और पायलट ने जच्चा-बच्चा को सुरक्षित सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। यहां दोनों को दाखिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जालू की खेम देई पत्नी सागर चंद को शुक्रवार रात को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने महिला की बिगड़ती तबीयत को देख तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचित किया। रात 10:00 बजे ईएमटी याकूब और पायलट हुक्मदीन 108 एंबुलेंस लेकर गांव में पहुंचे। परिजन गर्भवती को एंबुलेंस में लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। तीसा-तरेला-मंगली मार्ग पर रात के 12:30 बजे महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इसके बाद ईएमटी और पायलट ने मौके पर ही महिला का प्रसव करवाया। महिला ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया है। इसके बाद जच्चा-बच्चा को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed