{"_id":"57ebfd5e4f1c1ba874573d46","slug":"sadal-panchyat","type":"story","status":"publish","title_hn":"साडल पंचायत में वन भूमि से अवैध कब्जे हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साडल पंचायत में वन भूमि से अवैध कब्जे हटाए
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Wed, 28 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटियात उपमंडल में वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। बुधवार को वन विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में साडल पंचायत में दो अवैध कब्जे हटाए।
विज्ञापन
इससे पहले अवैध कब्जाधारियों को स्वयं कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया गया था। लेकिन अतिक्रमणकारियों ने विभाग की इस चेतावनी को हल्के से लिया। लिहाजा वन विभाग ने नियमानुसार वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। इससे पहले भी वन विभाग चुवाड़ी ने जोत पर सड़क के किनारे अवैध निर्माण को हटाया था, जिसके बाद से यह प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
वन विभाग की सूची में अभी कुछ और ऐसे अतिक्रमण हैं जिन पर शीघ्र कार्रवाई होगी। इसके चलते अतिक्रमणकारियों में हलचल मच गई है। अतिक्रमणकारियों द्वारा भूमि में या तो रिहायशी मकान बना रखे हुए हैं या फिर काम धंधा चलाया जा रहा है। लेकिन कोर्ट के निर्देशानुसार वन विभाग को शीघ्र इस दिशा में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
बुधवार को साडल पंचायत में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान वन विभाग बीओ पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे भटियात उपमंडल में वन भूमि पर से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। इस बारे में वन मंडलाधिकारी डलहौजी राकेश कटोच ने बताया कि वन भूमि पर हुए अतिक्रमण को हर कीमत पर हटा दिया जाएगा।