Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   sach pass two feet snowfall pangi chamba road connectivity cut off

हिमाचल: साच पास में दो फीट बर्फबारी, पांगी का चंबा से सड़क संपर्क कटा; अब 700 KM तक का सफर

Fri, 13 Nov 2026 12:04 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 13 Nov 2026 12:04 PM IST
सार

चंबा के चुराह उपमंडल स्थित साच पास में ताजा बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। दर्रे में करीब दो फीट बर्फ जमने से बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। सड़क संपर्क कटने से पांगी के लोगों को अब चंबा पहुंचने के लिए 650 से 700 किलोमीटर तक का लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ेगा।

विज्ञापन
sach pass two feet snowfall pangi chamba road connectivity cut off
साच पास में भारी हिमपात - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी का चंबा मुख्यालय से सड़क संपर्क एक बार फिर कट गया है। चुराह उपमंडल के साच पास और काहलो जोत में वीरवार देर रात हुई ताजा बर्फबारी के बाद बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। साच पास में करीब दो फीट बर्फबारी होने का अनुमान है। सड़क पर बर्फ जमने और फिसलन बढ़ने के कारण प्रशासन ने एहतियातन वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। समुद्रतल से करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित साच पास सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण बंद हो जाता है। इस बार हुई ताजा बर्फबारी के साथ ही दर्रे की सीजनल बंदी शुरू हो गई है। सर्दियों का मौसम शुरू होने के चलते अब इसके जल्द बहाल होने की संभावना कम है।

विज्ञापन




साच पास में दो फीट तक बर्फ, प्रशासन ने लगाई रोक
साच पास और काहलो जोत में ताजा हिमपात के बाद पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। मार्ग पर बर्फ जमने से वाहनों के फिसलने और दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर यातायात रोक दिया है। प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान साच पास की ओर यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। आमतौर पर अक्तूबर और नवंबर में बर्फबारी के चलते यह दर्रा सर्दियों के लिए बंद हो जाता है।

विज्ञापन
Trending Videos

चंबा पहुंचने के लिए 170 की जगह तय करना होगा 700 किलोमीटर का सफर
साच पास मार्ग बंद होने से पांगी घाटी के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सामान्य परिस्थितियों में किलाड़ से चंबा की दूरी साच पास के रास्ते करीब 170 किलोमीटर है, लेकिन अब लोगों को चंबा पहुंचने के लिए वाया कुल्लू-मनाली या जम्मू-कश्मीर होकर जाना पड़ेगा। इन वैकल्पिक रास्तों से दूरी बढ़कर करीब 650 से 700 किलोमीटर तक हो जाती है। ऐसे में जिस सफर को सामान्य परिस्थितियों में एक दिन में पूरा किया जा सकता है, उसे तय करने में अब दो से तीन दिन लगेंगे। इससे लोगों का समय और किराये पर होने वाला खर्च दोनों बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन

दवाइयों और जरूरी सामान की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका
सर्दियों के मौसम में पांगी घाटी के लोग पहले ही राशन और जरूरी सामान का भंडारण कर लेते हैं। इसके बावजूद सड़क संपर्क टूटने से दवाइयों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। सबसे अधिक परेशानी गंभीर मरीजों को उपचार के लिए चंबा पहुंचाने में होती है। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ सकता है। इससे उपचार तक पहुंचने में देरी होने की चिंता भी बनी रहती है।
विज्ञापन

हर साल सर्दियों में बढ़ जाती हैं पांगी के लोगों की मुश्किलें
साच पास की सीजनल बंदी पांगी घाटी के लोगों के लिए हर साल बड़ी चुनौती बनती है। भारी बर्फबारी के कारण दर्रा बंद होने के बाद घाटी का चंबा मुख्यालय से सीधा सड़क संपर्क टूट जाता है। इसके बाद लोगों को कुल्लू-मनाली या जम्मू-कश्मीर के रास्ते लंबा सफर तय करना पड़ता है। सर्दियों के दौरान सड़क संपर्क बहाल होने तक पांगी के लोगों को इसी वैकल्पिक व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed