{"_id":"6ad3a825f43641231405ef0f","slug":"rutansh-akul-and-harsh-vivan-secured-second-place-in-the-science-quiz-chamba-news-c-88-1-cmb1003-200258-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: विज्ञान क्विज में रुतांश-अकुल हर्ष-विवान ने पाया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: विज्ञान क्विज में रुतांश-अकुल हर्ष-विवान ने पाया दूसरा स्थान
Sat, 17 Oct 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने चिल्ड्रंस साइंस कांग्रेस और मैथेमेटिक्स ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेहला में आयोजित चिल्ड्रंस साइंस कांग्रेस की जूनियर क्विज प्रतियोगिता में रुतांश और अकुल की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, सीनियर क्विज प्रतियोगिता में हर्ष और विवान की टीम भी दूसरे स्थान पर रही।
विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान, टीम भावना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया। मैथेमेटिक्स ओलंपियाड में शौर्य ने सीनियर सेकेंडरी श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कार्तिकेय ने सीनियर श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों ने शिमला में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन
विद्यालय के निदेशक कैप्टन जीएस ढिल्लो, स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शकों को उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने शौर्य और कार्तिकेय को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन करेंगे।