{"_id":"574485664f1c1ba63f6909ac","slug":"roof-blown-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहलड़ी में तूफान से उड़ी घर की छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहलड़ी में तूफान से उड़ी घर की छत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 24 May 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा में रविवार रात तेज आंधी और तूफान ने कहर बरपाया। इससे कोहलड़ी पंचायत में एक घर की छत उड़ गई। इसके अलावा पंचायत में गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। साथ ही पलम, सेब, खुमानी सहित अन्य फलदार फलदार फसल आंधी और तूफान की चपेट में आई। पंचायत में आंधी और तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिये पंचायत उपप्रधान विक्की शर्मा ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन
पंचायत उपप्रधान विक्की शर्मा ने बताया कि आंधी व तूफान की चपेट में आने से बीना देवी पत्नी स्व. देश राज निवासी गांव बेही पंचायत कोहलड़ी के घर की छत उड़ गई। इसके अलावा पंचायत में फलदार फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इसका आकलन करने के लिये पटवारी को सूचित कर दिया था, लेकिन अभी तक पटवारी द्वारा प्रभावित क्षेत्र का दौरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इस कारण प्रभावित महिला को घर की छत्त की मरम्मत के लिये राहत राशि प्रदान नहीं हो पाई है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई है कि कोहलड़ी पंचायत में तूफान और आंधी से हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन