फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rocks fell on the car, riders escaped and saved their lives

कार पर गिरी चट्टानें, सवारों ने भागकर बचाई जान

Wed, 21 Apr 2021 07:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Rocks fell on the car, riders escaped and saved their lives
चंबा-जोत मार्ग पर कोट के पास पहाड़ी दरकने से गिरे पत्थरों की जद में आकर दबी कार। - फोटो : Chamba
मंगला (चंबा)। चंबा-खज्जियार मार्ग पर भनेरा के पास एक कार भूस्खलन की चपेट में आ गई। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान चालक समेत दोनों लोग सुरक्षित बच गए। जानकारी के मुताबिक बुधवार को चंबा-चुवाड़ी-जोत मार्ग पर फतेहपुर से चंबा जा रही एक कार में चालक समेत दो लोग सवार थे। जब उनकी गाड़ी भनेरा के पास पहुंची तो पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगे। इससे कार चालक और उसमें सवार अन्य व्यक्ति को खतरे का आभास हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत गाड़ी से निकलकर भागने में ही समझदारी दिखाई। दोनों जैसे ही कार से बाहर निकलकर कुछ मीटर दूर पहुंचे तो पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर गिरने लगीं, जिनकी चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। अगर कार में सवार लोगों ने समझदारी नहीं दिखाई होती तो जानमाल का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि अगर गाड़ी में सवार लोग बाहर निकलने में जरा सी भी देर करते तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों का कहना है कि इस हादसे के लिए वे लोग जिम्मेदार हैं जो इस सड़क को चौड़ा करने के कार्य को अवैज्ञानिक ढंग से अंजाम दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि मार्ग पर कार भूस्खलन की चपेट में आई है। कार में सवार लोग सुरक्षित हैं। कहा कि लोग बारिश के मौसम में सड़कों पर संभलकर वाहन चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed