फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Road work should be completed before Manimahesh Yatra

मणिमहेश यात्रा से पहले पूरा किया जाए सड़क का काम

Sat, 27 Mar 2021 07:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Road work should be completed before Manimahesh Yatra
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश न्यास की बैठक शनिवार को लघु संयुक्त कार्यालय भरमौर के सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त एवं मणिमहेश न्यास के अध्यक्ष डीसी राणा ने की। बैठक में मणिमहेश न्यास के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने हिस्सा लिया। उपायुक्त ने कहा कि हमारा यह उद्देश्य होना चाहिए कि मणिमहेश न्यास की आय को कैसे बढ़ाया जा सके?
विज्ञापन

साथ ही श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत दी जा सके। कहा कि इस बार मणिमहेश यात्रा पर श्रद्धालु जैसे ही आना शुरू होंगे, तब से लेकर यात्रा समापन तक जितना भी चढ़ावा चढ़ेगा, उसे दानपात्र के अंदर डालने की व्यवस्था वहां ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी करेंगे। यह दान पात्र मंदिर के गर्भगृह के अलावा यात्रा के रास्ते पर अलग-अलग पड़ावों पर भी रखे जाएंगे।
विज्ञापन

डीसी ने आदेश दिए कि दानपात्र को मंदिर की उसी जगह पर रखने की व्यवस्था की जाए, जहां तक श्रद्धालु मंदिर के अंदर तक दर्शन करने जाते हैं। बैठक में मणिमहेश न्यास के सचिव मनीष कुमार सोनी ने मणिमहेश न्यास से अलग सीए तैनात करने की मांग की, जिस पर उपायुक्त ने सीए के लिए तुरंत सरकारी औपचारिकता पूरी कर उसकी तैनाती का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को आदेश दिया कि मणिमहेश यात्रा से पहले हड़सर-वलमुई-चौविया सड़क का काम पूरा किया जाए। डीसी ने कहा कि दुर्गेठी से खड़ामुख और खड़ामुख से भरमौर तक जो ब्लैक स्पाट हैं, उन्हें चिह्नित कर तुरंत चौड़ा और क्रैश बैरियर लगाएं। बैठक में न्यास की ओर नैनीखड्ड गोसदन के लिए 40 हजार रुपये देने की भी सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed