फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   road work

तीसा-सनवाल मार्ग पर मिट्टी पर बिछाई जा रही तारकोल, वीड़ियो वायरल

Fri, 12 Jun 2020 09:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
road work
तीसा (चंबा)। तीसा-सनवाल सड़क पर मिट्टी के ऊपर ही तारकोल बिछाने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दिखाया जा रहा है कि एक दिन बाद ही तारकोल उखड़ने लगी है। सड़क को तारकोल डालने से पहले न साफ किया जा रहा है और न ही सड़क के गड्ढों को भरा जा रहा है। इतना ही नहीं तारकोल को डालने से पहले तापमान को भी दरकिनार किया जा रहा है। यह सब लोनिवि के आंखों के सामने ही हो रहा है। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब एक दिन पहले उपरोक्त मार्ग पर डाली गई तारकोल की गुणवत्ता जांचने स्थानीय लोग वहां पहुंचे। सड़क पर डाली गई तारकोल हाथ से ही उखड़ गई। तारकोल की उपरी परत के नीचे सूखी मिट्टी दिखाई देने लगी। इसकी स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। साथ ही इसकी शिकायत विस उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक हंसराज से भी कर दी। विस उपाध्यक्ष ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोनिवि को मामले की जांच करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीसा-सनवाल मार्ग पर तारकोल डालने का कार्य चला हुआ है। इस कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। सनवाल जाने वाली बसें झज्जा कोठी से ही वापस की जा रही हैं। लोग इस परेशानी को भुलाकर विकास के लिए समझौता भी कर रहे हैं, लेकिन परेशानी झेलने के बाद भी घटिया कार्य करने को लेकर लोगों में भारी रोष है। लोगों में उत्तम सिंह, राजू, पवन कुमार, रमेश कुमार, जगदीश सिंह, जयराम, देशराज, शेर सिंह, योगराज, राकेश, चैन लाल और पृथ्वी सिंह ने बताया कि इस मार्ग पर डाली जा रही तारकोल में धांधली हो रही है। विभागीय अधिकारियों के सामने गुणवत्ता को दरकिनार कर कार्य किया जा रहा है। इस तरह डाली जाने वाली तारकोल कुछ ही दिनों में उखड़ जाएगी। साथ ही सरकारी पैसे का भी दुरुपयोग हो रहा है। इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए। इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक ने बताया कि वे किसी कार्य के चलते जिला से बाहर हैं। उनके ध्यान में यह मामला लाया गया। उसके तुरंत बाद समस्या का समाधान करवा दिया गया है। तारकोल डालने को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

काम में लापरवाही पाए जाने पर दोबारा डलवाई जाएगी तारकोल
विधानसभा उपाध्यक्ष एवं चुराह के विधायक हंसराज ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिये उन्हें यह जानकारी मिली है। तीसा-सनवाल मार्ग पर बाइंडिंग और टारिंग का कार्य चला हुआ है। कहा कि वीडियो को देख कर उन्होंने तुरंत विभागीय अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं। कहा कि यदि कार्य में किसी प्रकार की कोताही बरती गई है तो पूरी तारकोल उखाड़ कर दोबारा डलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed