फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   road will made from Mahra to Lech

गैहरा से लेच के लिए बनेगी सड़क

Fri, 19 Feb 2021 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
road will made from Mahra to Lech
road will made from Mahra to Lech
चंबा। विस क्षेत्र भरमौर के तहत गैहरा गांव से लेच तक जीप योग्य सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क बनने से दो गांवों के सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने शिलान्यास की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सड़क पर करीब 15 लाख की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

सड़क बनने से अपर और लोअर लेच के ग्रामीणों समेत आसपास के लोगों को भी सुविधा होगी। गौरतलब है कि इस क्षेत्र के ग्रामीण काफी समय से सड़क की मांग कर रहे थे। कुछ माह पहले लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया और इसे स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा। स्वीकृति मिलने के बाद सड़क निर्माण के लिए बजट का प्रावधान हो गया है। पहले चरण में सड़क के कार्य को लेकर कटिंग होंगी।
विज्ञापन

साथ ही रिटेनिंग वॉल का निर्माण भी किया जाएगा। जबकि, शेष कार्य के लिए जल्द बजट का प्रावधान किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ठाकुर सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गैहरा से लेच तक जीप योग्य सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क पर करीब 15 लाख की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed