फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Road to project site opened five days ago and closed again

Chamba News: पांच दिन पहले खोला परियोजना साइट का मार्ग फिर बंद

Sat, 18 May 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 18 May 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Road to project site opened five days ago and closed again
होली (चंबा)। होली या फिर चंबा आने के लिए अब फिर लोगों को पहाड़ लांघना होगा। करीब दो घंटे की चढ़ाई लगानी होगी।
विज्ञापन

खड़ामुख-होली मार्ग पर सुहागा के समीप परियोजना साइट मार्ग फिर से ठप पड़ गया है। बीते दिनों परियोजना साइट पर भूस्खलन होने के कारण यह मार्ग बंद हो गया है। पांच दिन पहले ही यह मार्ग बहाल किया गया था। अब फिर से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
जानकारी के अनुसार होली-खड़ामुख मार्ग पिछले करीब डेढ़ माह से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। इसके चलते होली के लोग वाया सियुंर पुल आवाजाही करने को मजबूर हैं। मुख्य मार्ग बंद होने के चलते उन्हें परेशानियां पेश आ रही हैं। हालांकि, परियोजना साइट मार्ग पैदल लोगों के लिए पांच दिन पहले बहाल हुआ था, मगर अब यह मार्ग फिर से ठप पड़ गया है। बहरहाल, लोगों को अब फिर से लंबी चढ़ाई लगाकर एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचना होगा। वहीं, बार-बार भूस्खलन होने के कारण मुख्य मार्ग पर पड़ा मलबा नहीं हट पाया है। हालांकि, प्रशासन ने मतदान की तिथि से पहले मार्ग बहाल करने का दावा किया गया है, मगर मार्ग बहाल होने की संभावना कम ही लग रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी आईआईटी मंडी से रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि पैदल मार्ग बंद पड़ गया है। कहा कि मशीनरी लगाई गई है। कहा कि जल्द मार्ग बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed