{"_id":"65a175dbe3f81f91ec0da82f","slug":"road-brought-happiness-a-day-before-lohri-people-danced-vigorously-chamba-news-c-88-1-cmb1003-16366-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लोहड़ी से एक दिन पहले खुशियां लाई सड़क, जमकर नाचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लोहड़ी से एक दिन पहले खुशियां लाई सड़क, जमकर नाचे लोग
Fri, 12 Jan 2024 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 12 Jan 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा के चाझुंई गांव में सड़क पहुंचने पर जेसीबी चालक को हार पहनम्सम्मानित कर खुशी मनाते ग्रामीण।
खज्जियार/चंबा। लोहड़ी पर्व से एक दिन पहले डुगली नाला से चांजुई के लिए पौने दो किलोमीटर सड़क ग्रामीणों के लिए खुशियां लेकर आई है।
शुक्रवार को सड़क की खोदाई करते जैसे ही जेसीबी पहुंची, ग्रामीणों ने खुशी में नाचना शुरू कर दिया। जेसीबी चालक का हार पहनाकर स्वागत किया गया। लोगों का कहना था कि लोहड़ी पर्व की खुशी सड़क बनने से दोगुनी हो गई है। ग्रामीणों ने खुशी में धाम का भी आयोजन किया। साथ ही डीजे पर जमकर ठुमके लगाए। डुगली नाला से चांजुई के लिए पौने दो किलोमीटर सड़क पर 87 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सड़क बनने से डुगली, ऊपरी डुगली, चांजुई, दियोला और मियाड़ी आदि गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। लोगों का कहना था कि आजादी के 76 वर्ष बाद इन गांवों के लोगों को सड़क मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि वे सड़क बनाने की मांग लंबे समय से उठा रहे थे। अब उन्हें मुख्य सड़क तक पैदल सफर करने से छुटकारा मिलेगा। यह सड़क बनने से ग्रामीणों को पौने दो किलोमीटर पैदल चलने से राहत मिलेगी। उधर, लोक निर्माण के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि शुक्रवार को गांव तक सड़क बन गई है। ग्रामीणों ने सड़क पहुंचने पर खूब जश्न मनाया।
-- -- -