{"_id":"572f6b0c4f1c1b00535ccf7f","slug":"road-block-in-dunali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनाली-बतोट मार्ग पर भारी भूस्खलन, दो पंचायतों का संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनाली-बतोट मार्ग पर भारी भूस्खलन, दो पंचायतों का संपर्क कटा
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Sun, 08 May 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
road jam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनाली-बतोट मार्ग पर रविवार सुबह हुए भारी भूस्खलन की वजह से दो पंचायतों का संपर्क कट गया है। भूस्खलन के बाद लोक निर्माण विभाग मंडल राख ने कर्मचारियों को मार्ग खोलने में लगा दिया है। लेकिन भारी-भरकम चट्टानें और मलबा गिरे होने की वजह से मार्ग खोलने में चौबीस घंटे का समय लग सकता है।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब दस बजे जब मार्ग पूरी तरह खाली था तो अचानक की सूखे मौसम में चट्टानें दरकना शुरू हो गई। कुछ ही देर में टनों के हिसाब से मलबा मार्ग पर आ गिरा। स्थानीय लोगों ने मार्ग बंद होने की सूचना लोक निर्माण विभाग को दी और विभाग ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया। इस बीच जान जोखिम में डालकर चट्टानों को पार कर रहे लोगों को भूस्खलन से दूर रहने की सलाह भी दी गई। एहतियात के तौर पर विभाग ने इस मार्ग को बंद कर दिया है। सहायक अभियंता राख माया दास ने बताया कि सुबह करीब ग्यारह बजे उन्हें भूस्खलन की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
उसके बाद वे मौके पर पहुंच गए हैं। यहां भारी भर-भरकम चट्टानों को हटाना आसान नहीं है। रुक-रुक कर पहाड़ से मलबा गिर रहा है। उन्होंने कहा कि ब्लास्टिंग और जेसीबी की मदद से मार्ग साफ किया जाएगा और सोमवार सुबह तक यातायात बहाल हो पाएगा। इस बीच भूस्खलन की वजह से दो पंचायतों का संपर्क शेष विश्व से कट गया है। स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द मार्ग को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन