फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Road and electricity closed for 12 days, 85 families troubled

Chamba News: सड़क और बिजली 12 दिन से बंद, 85 परिवार परेशान

Fri, 08 Aug 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 08 Aug 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Road and electricity closed for 12 days, 85 families troubled
सलूणी (चंबा)। हाल ही में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मंगलेरा से नड्डल तक सड़क बंद हो गई है, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। साथ ही इलाके में ट्रांसफार्मर जलने की वजह से 85 परिवार पिछले 12 दिन से बिजली के बिना अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं। मौसम साफ होने के बाद भी न तो सड़क खुली है और न ही बिजली की आपूर्ति बहाल हो पाई है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी और चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द बिजली बहाल करने और सड़क मार्ग खोलने की मांग की है ताकि उनकी मुश्किलें कम हो सकें।
विज्ञापन

ग्रामीण कैलाश कुमार, मनोज कुमार, सुशील कुमार, रमन कुमार, किशोरी लाल और दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें चंबा आने के लिए नड्डल से मंगलेरा के लिए पैदल आना पड़ रहा है, जो कि, काफी लंबी दूरी पर है। बिना बिजली उनकी दिक्कतें काफी बढ़ चुकी है। ट्रांसफार्मर जल चुका है, लेकिन बोर्ड को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर तो लाया है, लेकिन सड़क बंद होने के कारण उसे अभी स्थापित नहीं किया है। जैसे ही मार्ग वाहनों के यातायात के लिए खुलता है तो तुंरत उक्त स्थान पर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। राकेश शर्मा, सहायक अभियंता, बिजली बोर्ड ब्रंगाल
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क को बहाल करने के लिए विभागीय मशीनें जुटी है। जल्द ही मार्ग को बहाल करवा दिया जाएगा। हर दिन बारिश होने के कारण भूस्खलन हो रहा है। सुनील धवन, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed