{"_id":"6693fda736473d6648006a12","slug":"rising-star-mangala-defeated-dalhousie-by-twenty-runs-chamba-news-c-88-1-cmb1003-129035-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: राइजिंग स्टार मंगला ने डलहौजी को बीस रनों से दी करारी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: राइजिंग स्टार मंगला ने डलहौजी को बीस रनों से दी करारी शिकस्त
Sun, 14 Jul 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 14 Jul 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
चंबा के पुलिस मैदान बारगाह में क्रिकेट मैच के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी।संवाद
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान पहले मैच में राइजिंग स्टार मंगला ने डलहौजी की टीम को बीस रन से शिकस्त दी। दूसरे मैच में एचरेटा ने चांजू की टीम को छह रन से हराया।
यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह ने दी। पहले मैच में राइजिंग स्टार मंगला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवरों में 136 रन बनाए। इसमें तनु ने 44 और पिंटू ने 28 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डलहौजी की टीम 116 रन ही बना सकी। बीस रन से मंगला ने यह मैच जीता। दूसरे मैच में एचरेटा ने पहले बल्लेबाजी की और 116 रन बनाए। चांजू की टीम 110 रन ही बना सकी। यह मैच जीत दोनों टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। संवाद
--