{"_id":"64972a5c0a9630d62c0632a6","slug":"riot-in-durgethi-on-nh-traffic-stalled-for-10-hours-chamba-news-c-88-1-ssml1004-1762-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एनएच पर दुर्गेठी में गिरा डंगा, 10 घंटे ठप रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एनएच पर दुर्गेठी में गिरा डंगा, 10 घंटे ठप रहा यातायात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मूसलाधार बारिश से शुक्रवार रात 11ः00 बजे भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दुर्गेठी के पास 12 मीटर डंगा जमींदोज हो गया। इससे चंबा-जोत-वाया चुवाड़ी-पठानकोट मुख्य मार्ग सहित आधा दर्जन सड़कों पर 10 घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। वहीं चुवाड़ी में गेरना-सैला-मथला मार्ग पर लग्गा-तलाटा प्वाइंट के पास दोनों तरफ बंद निकास नालियों के कारण पानी के तेज बहाव की वजह से बीएड कॉलेज की सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई। इससे दर्जन भर ग्रामीणों के घरों में नालियों का पानी घुस गया।
देररात तक टॉर्च के सहारे ग्रामीण घरों में घुसे कीचड़ और गंदे पानी को बाहर निकालने में जुटे रहे। इस दौरान ग्रामीण नगर पंचायत चुवाड़ी की लचर सेवाओं को भी कोसते दिखे। शनिवार सुबह मौके पर पहुंची प्रबंधन की टीमों ने तत्परता से कार्य करते हुए हाईवे किनारे गिरे डंगे को लगाने का कार्य आरंभ किया जबकि सुबह नौ बजे यातायात बहाल किया गया। चुवाड़ी में मूसलाधार बारिश ने अव्यवस्था की पोल खोल दी। अनिल, सुरेंद्र सिंह, कमल किशोर, हंसराज, विजय कंवर, संजीव शर्मा, नरेंद्र, मनजीत आदि का कहना है कि निकासी नालियां बीते वर्ष बरसात में अवरुद्ध हुई हैं जो अभी तक सुचारु नहीं की गई हैं। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि शीघ्र नालियों को दुरुस्त करवाया जाएगा।