{"_id":"611fe5d58ebc3e79a63cfaed","slug":"rice-sample-taken-from-complainant-s-house-failed-chamba-news-sml38106027","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतकर्ता के घर से लिया चावल का सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतकर्ता के घर से लिया चावल का सैंपल फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मिलावटी चावल की जांच के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से लिए गए तीन सैंपलों में से एक की रिपोर्ट फेल हो गई। जिस चावल का सैंपल फेल हुआ है, वह शिकायतकर्ता के घर से लिया गया है। जबकि, दो अन्य पास सैंपल विभाग की ओर से उचित मूल्य की दुकान और सरकारी गोदाम से लिए गए थे। इन दोनों सैंपलों की रिपोर्ट सही है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा के कार्यालय में रिपोर्ट पहुंच चुकी है। विभाग की ओर से अब इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं जाएगी जबकि, विभाग ने एक एडवायजरी जारी की है। उसके मुताबिक राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अगर राशन में खामी लगे तो घर ले जाने से पहले ही जांच करवाएं।
जानकारी के अनुसार यह सैंपल पीडीएस चावल का लिया गया था। करीब दो सप्ताह पहले सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सिल्लाघ्राट के रहने वाले एक व्यक्ति ने चावल में मिलावट होने की बात कही और इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों और सदर विधायक को भी की। उसके बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने शिकायतकर्ता के घर में रखे चावल का सैंपल लिया जबकि, राशन डिपो सहित सरकारी गोदाम से भी एक-एक सैंपल लिया गया। इन सैंपलों को जांच के लिए शिमला स्थित विभागीय प्रयोगशाला में भेजा गया। वीरवार को विभाग के पास इन सैंपलों की रिपोर्ट पहुंची है। इनमें एक सैंपल की रिपोर्ट फेल और दो की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजय सिंह हमलाल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि राशन को लेकर किसी प्रकार की खामी दिखे तो वे तुरंत डिपो संचालक से राशन लेते समय ही सवाल करें।