फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Revenue and certificates will also be made in ration depots

Chamba News: राशन डिपुओं में भी बनेंगे राजस्व और प्रमाण पत्र

Fri, 12 May 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 12 May 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Revenue and certificates will also be made in ration depots
चंबा। खाद्य आपूर्ति विभाग के डिपुओं में अब बैंकिंग, राजस्व विभाग के दस्तावेज और प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। जिले के दूरदराज के गांवों के बाशिंदों को अपने प्रमाण पत्रों समेत जरूरी दस्तावेज बनाने के लिए पंचायत से बाहर का रुख नहीं करना पड़ेगा। पंचायतों में स्थित सरकारी राशन के डिपुओं में ही वे अपने दस्तावेज और प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। इससे जहां लोगों को सहूलियत मिलेगी तो वहीं डिपो संचालक भी अतिरिक्त कार्य कर अपनी आर्थिकी को बढ़ा सकेंगे। सरकार के आदेशानुसार ही इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खंड चंबा और मैहला के करीब 50 डिपो धारकों को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें शिमला से पहुंची टीम के सदस्य विजय सिंह और ई-कॉमर्स के प्रबंधक विकास कुमार ने डिपो संचालकों को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

विजय सिंह ने बताया कि अब ग्रामीण अपने राशन के डिपुओं में लोकमित्र केंद्र और सीएससी से अपने दस्तावेज तैयार करवा सकेंगे। सरकार के आदेशानुसार ही यह सहूलियत अब लोगों को मिलेगी। पहले चरण में चंबा और मैहला के अमूमन 50 डिपो संचालकों को प्रशिक्षण दिया गया है। ई-कॉमर्स के प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि शुक्रवार को चंबा और मैहला के डिपुधारकों को प्रशिक्षित करने के बाद अब तीसा, भटियात और सलूणी के डिपु संचालकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed