फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   reta test started in chamba from monday

कोरोना से लड़ने की क्षमता जानने के लिए होगा रैटा

Sat, 19 Dec 2020 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
reta test started in chamba from monday
चंबा। जिले के लोगों के शरीर में कोरोना वायरस से लड़ने की क्षमता है या नहीं इसका पता रैटा टेस्ट (रैपिड एंटी बॉडी टेस्ट ऑफ इंडिया) से लगाया जाएगा। इसमें सैंपल के तौर पर ब्लड लिया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव के निर्देशानुसार मेडिकल कॉलेज चंबा में सोमवार से यह ब्लड टेस्ट शुरू हो जाएंगे। प्रथम चरण में मेडिकल कॉलेज चंबा में तैनात चिकित्सकों समेत अन्य स्टाफ के रैटा टेस्ट होंगे।
विज्ञापन

इसके तहत ओपीडी के कमरा नंबर 205 में प्रतिदिन 50 सैंपल लिए जाएंगे। इनकी जांच आरटीपीसीआर लैब में होगी। टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर पता चलेगा कि कितने लोगों का शरीर कोविड वायरस से लड़ने के लिए सक्षम है या नहीं।
विज्ञापन

बताते चलें कि केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश भर में कोविड टेस्ट की संख्या बढ़ाने और कोविड वायरस से लड़ने संबंधी शरीर के सक्षम होने का पता लगाने के लिए रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट ऑफ इंडिया शुरू किया जा रहा है। इसके तहत मेडिकल कॉलेज चंबा के तहत 97 डॉक्टरों समेत अन्य समस्त स्टाफ के भी ये टेस्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा के मुताबिक प्रथम चरण में मेडिकल कॉलेज चंबा के समस्त स्टाफ, द्वितीय चरण में जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात चिकित्सीय औ अन्य स्टाफ जबकि तीसरे चरण में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों समेत सरकारी और निजी कर्मचारियों के टेस्ट किए जाएंगे।
जिले में अभी तक 54156 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है। इसमें से 2630 लोग कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इसमें 2373 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि, 206 लोग उपचाराधीन हैं।

नोडल ऑफिसर एवं मेडिकल कॉलेज चंबा के कम्यूनिटी मेडिसिन के असिस्टेंट प्रो. डॉ. हबीब उल रहमान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज चंबा के डॉक्टरों समेत अन्य स्टाफ के ब्लड की जांच होंगी। रैपिड एंटी बॉडी टेस्ट ऑफ इंडिया के आदेशानुसार होने वाले रक्त की जांच से पता लगाया जाएगा कि लोगों के शरीर में कोविड वायरस से लड़ने के सक्षम हैं या नहीं। सोमवार से ओपीडी 205 नंबर कमरे में दोपहर दो से चार बजे तक ये सैंपलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed