{"_id":"69e3c09fd378bbd18209e923","slug":"restoration-work-at-sache-jot-has-been-stalled-for-two-days-chamba-news-c-88-1-ssml1006-180765-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दो दिन से ठप पड़ा सचे जोत की बहाली का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दो दिन से ठप पड़ा सचे जोत की बहाली का काम
Sat, 18 Apr 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
चंबा में पांगी के सचे जोत मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन।।स्रोत विभाग
मौमस का बदला मिजाज बना बाधा, पीडब्ल्यूडी को वापस ले जानी पड़ीं मशीनें
शनिवार को भी बारिश और ताजा हिमपात के कारण नहीं हो पाया बहाली का काम
पीडब्ल्यूडी ने 15 मई तक रखा है बहाली का लक्ष्य, खराब मौसम बन रहा है बाधा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनजातीय क्षेत्र को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले सचे जोत मार्ग की बहाली का कार्य दो दिन से बंद पड़ा है। शुक्रवार को जोत पर बर्फबारी शुरू हो गई।
इस कारण मशीनों को सुरक्षित स्थान पर लेकर जाना पड़ा। शनिवार को भी मौसम खराब रहा। निचले इलाकों में बारिश हुई, वहीं जोत पर आठ से दस सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने का लक्ष्य 15 मई तक रखा है। जिस प्रकार से जोत पर बर्फबारी हो रही है, उसे देखकर मार्ग खुलने में देरी भी हो सकती है। फिलहाल, विभाग पूरे प्रयास कर रहा है कि जल्द इस मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया जा सके। 28 ग्लेशियर पार करने के बाद मार्ग की बहाली हो पाएगी। ये सभी ऐसे ग्लेशियर हैं जहां मौजूदा समय में बर्फ के पहाड़ हैं। हिमखंड गिरने का भी खतरा रहता है। खराब मौसम में बहाली का कार्य करना जानलेवा साबित हो सकता है। यही वजह है कि खराब मौसम पर विभाग को कार्य रोकना पड़ रहा है।
इस मार्ग को बहाल करने के लिए चंबा और पांगी की तरफ से मशीनें लगाई गई हैं। दो दिन से हो रही बर्फबारी ने कार्य की प्रगति पर ब्रेक लगा दिया है। घाटी के लोग जल्द इस मार्ग को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। उन्हें वाया जम्मू-कश्मीर होकर पांगी आना-जाना काफी लंबा और महंगा पड़ रहा है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि कुमार शर्मा ने बताया कि दो दिन से बहाली का कार्य रुका है। मौसम ठीक होने पर कार्य को युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा।
--