फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Restaurant operators to make food licenses in Dalhousie

डलहौजी में रेस्टोरेंट संचालकों को बनाने होंगे फूड लाइसेंस

Thu, 18 Feb 2021 10:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Restaurant operators to make food licenses in Dalhousie
डलहौजी (चंबा)। पर्यटक नगरी डलहौजी में होटल संचालकों के साथ स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने बैठक की। इसमें सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सविता ठाकुर और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद ने होटल संचालकों को जरूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटल संचालकों को बताया कि प्रत्येक होटल संचालक के पास फूड लाइसेंस होना चाहिए। जिन होटल संचालकों के फूड लाइसेंस कोरोना काल में एक्सपायर हो चुके हैं, उन्हें जल्द अपने लाइसेंस रिन्यू करवाने होंगे। इसके अलावा जिन होटल मालिकों ने अभी तक लाइसेंस नहीं बनवाया है उन्हें भी लाइसेंस बनवाना होगा। इसके अलावा होटलों में काम करने वाले कुक और वेटरों का मेडिकल भी करवाना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर स्वास्थ्य विभाग होटल संचालकों पर कार्रवाई भी कर सकता है।
विज्ञापन

होटलों में साफ-सफाई को लेकर भी पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। इसको लेकर होटल संचालकों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद ने होटल संचालकों और रेस्टोरेंट संचालकों को बताया कि किचन में साफ-सफाई होना जरूरी है। कोरोना महामारी को लेकर सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों से भी होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को अवगत करवाया गया। इस मौके पर 54 होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed