फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Responsibility submerged in the water on the road; the pond holds up a mirror.

Chamba News: सड़क के पानी में डूबी जिम्मेदारी, तालाब दिखा रहा आईना

Mon, 06 Jul 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 06 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Responsibility submerged in the water on the road; the pond holds up a mirror.
मसरूंड-चलूंज को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर परेशान हो रहे विद्यार्थी और चालक
विज्ञापन

उचित जल निकासी न होने से जमा हो रहा बारिश का पानी, कई जगह दलदल बनी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बारिश के बाद यहां सड़क पर नहीं, पानी पर सफर करना पड़ता है। मसरूंड-चलूंज को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों तालाब का रूप ले चुका है। स्कूली विद्यार्थी, बुजुर्ग, दोपहिया चालक और बसों में सफर करने वाले लोग हर दिन जलभराव के बीच जोखिम उठाकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।
इस मार्ग से रोजाना पंचायत मसरूंड, चलूंज, सपरोट समेत अन्य पंचायतों के लोगों की आवाजाही रहती है। पांच से छह बसों समेत दर्जनों वाहनों की भी आवाजाही होती है। वर्तमान में यह मार्ग बदहाली पर आंसू बहा रहा है। लगातार बारिश से सड़क कई जगह तालाब बन चुकी है। स्थानीय लोगों अमित कुमार, नरेश कुमार, योगराज, संजीव कुमार और महिंद्र कुमार ने कहा कि उचित जल निकासी न होने और विभागीय लापरवाही के चलते बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। कई जगह सड़क की सतह दलदल जैसी हो गई है। इससे वाहन फिसलने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को इस मार्ग से रोजाना गुजरना पड़ता है। सड़क पर पानी एकत्रित होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इनके कपड़े और बैग गंदे हो रहे हैं। कई बार वे गिरकर चोटिल होने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क की स्थिति नहीं सुधारी गई है। हल्की बारिश में ही सड़क पर पानी भर जाता है। लोगों का कहना है कि विभाग की अनदेखी के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत, जल निकासी की व्यवस्था और नियमित रखरखाव की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार कार्य नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। विभागीय टीम को मौके पर भेज कर समस्या समाधान के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed