फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Residents of Bandla and Phagdi panchayats will get a road.

Chamba News: बंदला और फागड़ी पंचायत के लोगों को मिलेगी सड़क

Thu, 02 Jul 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 Jul 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Residents of Bandla and Phagdi panchayats will get a road.
वन विभाग ने एफआरए में दी अनुमति, पीडब्ल्यूडी की बची हैं औपचारिकताएं
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया को आरंभ करवाकर सड़क निर्माण का कार्य होगा शुरू : ललित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ग्राम पंचायत बंदला एवं फागड़ी की जनता जल्द सड़क सुविधा से जुड़ सकती है। वन विभाग ने समोट से बनगोटू तक बनने वाले डेढ़ किलोमीटर सड़क के लिए अपना अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है।
इसे जिला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने वीरवार को वनमंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार से स्वयं प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों पंचायतों के युवा कुछ माह पहले उनसे सड़क निर्माण की मांग को लेकर मिले थे। उन्होंने यह मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाई। वहां से वन विभाग को निर्देश हुए कि शीघ्र एफआरए में अनुमति प्रदान करें। वन विभाग ने अपनी सभी औपचारिकताएं पूरी करके प्रमाण पत्र जारी कर दिया।
विज्ञापन


अब लोक निर्माण विभाग मंडल भरमौर के माध्यम से अतिशीघ्र सड़क निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एफआरए अनुमति में विलंब इसलिए हुआ क्योंकि आवश्यक दस्तावेजों में कुछ त्रुटियां थीं जिन्हें संबंधित विभागों के सहयोग से दुरुस्त करवाया गया। अब सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एनओसी प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed