{"_id":"5884dff54f1c1b116eefea07","slug":"republic-day-parade-reherasal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Sun, 22 Jan 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
चंबा में गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल करते पुलिस के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस मैदान बारगाह में रविवार को पुलिस, होमगार्ड व स्कूली छात्रों ने गणतंत्र दिवस परेड का अभ्यास किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
उन्होंने जवानों को परेड की तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। चंबा चौगान में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन होगा। इसमें पुलिस, होमगार्ड व स्कूली बच्चों की ओर से परेड की जाएगी। परेड की सलामी वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी लेंगे।
विज्ञापन
परेड में किसी प्रकार की त्रुटियां न रहे, इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से परेड की रिहर्सल करवाई जा रही है। परेड में भाग लेने वाले सभी पुलिस जवान, होमगार्ड जवान व विभिन्न स्कूलों के बच्चे अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को चंबा चौगान में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। परेड में हिस्सा लेने वाले जवानों को परेड की पूरी बारीकियां सिखाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह रिहर्सल 24 जनवरी तक चलेगी।