फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Relief to patients, 12 doctors will soon be posted in the medical college.

Chamba News: मरीजों को राहत, मेडिकल कॉलेज में जल्द होगी 12 डॉक्टरों की तैनाती

Wed, 27 Nov 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Relief to patients, 12 doctors will soon be posted in the medical college.
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में जल्द ही 12 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की तैनाती की जा सकती है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इन डॉक्टरों की सूची तैयार कर सरकार को भेज दी है और सरकार से इनकी ज्वाइनिंग के लिए अनुमति मांगी गई है। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद, चयनित डॉक्टरों को जल्द ही नियुक्ति आदेश जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन

हाल ही में चंबा मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए थे, जिसमें दो दर्जन से अधिक एमबीबीएस डॉक्टरों ने भाग लिया। इनमें से 12 डॉक्टरों का चयन रेजिडेंटशिप के लिए किया गया है। अब सरकार को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया है, जिसके बाद ज्वाइनिंग के आदेश जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों में डॉक्टरों की भारी कमी है और कई विभागों में तो डॉक्टरों की संख्या बहुत कम है। इस कमी के चलते मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। नए जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति से इन विभागों में चल रही कमी को दूर किया जाएगा। इसका सीधा लाभ चंबा जिले की करीब पौने छह लाख आबादी को मिलेगा, जो अपनी बीमारियों का इलाज चंबा मेडिकल कॉलेज से करवाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को साक्षात्कार लेकर चयनित किया गया है। सरकार को उनकी ज्वाइनिंग के लिए पत्र भेजा गया है। जल्द ही इन डॉक्टरों की ज्वाइनिंग को लेकर सरकार आदेश जारी कर सकती है।
डॉ. मानिक सहगल, प्रवक्ता, मेडिकल कॉलेज चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed