फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Relief for Cafe Road; Chaugan to shoulder the entire burden of the fair.

Chamba News: कैफे रोड को राहत, चौगान संभालेगा मेले का पूरा भार

Fri, 24 Jul 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 24 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Relief for Cafe Road; Chaugan to shoulder the entire burden of the fair.
इस बार कैफे मार्ग पर नहीं लगेगी मार्केट, जिला प्रशासन ने लिया फैसला
विज्ञापन

गत वर्ष सजाई थी मार्केट, नहीं मिल पाया प्रशासन को बेहतर रिस्पांस
संवाद न्यूज एजेंसी


चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान इस बार कैफे मार्ग पर इस बार अतिरिक्त कैफे स्टॉल नहीं लगेंगे। जिला प्रशासन ने पिछले वर्ष किए प्रयोग को दोहराने से इन्कार कर यह फैसला लिया है। पिछले साल प्रशासन ने कारोबारियों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने और खाने-पीने के स्टॉल कैफे मार्ग पर अस्थायी तौर पर खड़े कर दिए हैं। इससे शहरवासियाें को सुबह के वक्त सैर करने के लिए जगह नहीं मिल पाई।

इस बार ऐसा नहीं होगा। गत वर्ष शुरुआत में दुकानदारों ने इन्हें खरीद भी लिया। जब मेला शुरू हुआ तो गंदगी का आलम रहा। दुर्गंध फैलने से दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा। यह प्रयोग स्थानीय दुकानदारों के भारी विरोध के कारण विवादों में घिर गया था। प्रशासन ने व्यापारियों की आपत्तियों, पिछले वर्ष के अनुभव और व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद इस बार कैफे मार्ग पर नहीं लगाने का निर्णय लिया है। प्रशासन का मानना है कि इससे लोगों की आवाजाही सुगम होगी। साथ ही मेले की अवधि के दौरान शहरवासी इस मार्ग पर सैर भी कर सकेंगे। एसडीएम चंबा चिराग शर्मा ने बताया कि इस बार कैफे रोड़ पर मार्केट या स्टॉल नहीं लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed