फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Red Cross and 'Eat Right' fair create a buzz at ChaughanRed Cross and 'Eat Right' fair create a buzz at Chaughan

Chamba News: चौगान में रेडक्रॉस और ईट राइट मेले की धूम

Sat, 24 Oct 2026 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 24 Oct 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Red Cross and 'Eat Right' fair create a buzz at ChaughanRed Cross and 'Eat Right' fair create a buzz at Chaughan
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया शुभारंभ, खान-पान के साथ लोकसंस्कृति के रंगों से सजा आयोजन
विज्ञापन

मिनी मैराथन, योग और खेल प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ऐतिहासिक चौगान मैदान में रेडक्रॉस और ईट राइट मेले का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य सुरक्षा विनियमन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुए एक दिवसीय मेले का शुभारंभ राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।
उन्होंने परिसर में लगाए गए खाद्य स्टालों का अवलोकन किया और शिक्षण संस्थानों और स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार खाद्य पदार्थों की सराहना की।
चंबा में पहली बार आयोजित ईट राइट मेले में लोगों को स्वस्थ खानपान, रहन-सहन और जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। रेडक्रॉस समिति के सहयोग से विद्यार्थियों और स्वयं सहायता समूहों ने स्थानीय व्यंजनों पर आधारित खाद्य पदार्थों के स्टाल लगाए। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने परिवार सहित मेले का आनंद लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सात बजे मिनी मैराथन से हुई। चौगान से करियां तक आयोजित दौड़ में 18 वर्ष से कम और इससे अधिक आयु वर्ग के लड़कों ने हिस्सा लिया। इसके बाद अजीत भट्ट एंड पार्टी, सरस्वती लोक कला संगम, गद्दी सांस्कृतिक दल रूनु कोठी और चामुंडा सांस्कृतिक दल देवी कोठी के कलाकारों ने लोकसंस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में आयुष विभाग की ओर से योग प्रदर्शन, रेडक्रॉस की ओर से म्यूजिकल चेयर और खेल विभाग की ओर से रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन गतिविधियों में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक डॉ. हंसराज और नीरज नैय्यर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल तथा पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed