Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Recommendation for recovery of Rs 10.70 lakh in Badka Panchayat

Chamba News: बाड़का पंचायत में 10.70 लाख की रिकवरी की सिफारिश

Fri, 06 Nov 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 06 Nov 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Recommendation for recovery of Rs 10.70 lakh in Badka Panchayat
पूर्व प्रधान और पंचायत सचिव से 5.35 और 5.35 लाख वसूलने का रिपोर्ट में उल्लेख, 24 विकास कार्यों की हुई जांच
विज्ञापन

अगस्त में गठित हुई थी चार सदस्यीय कमेटी, सामग्री खरीद से लेकर निर्माण कार्यों के भुगतान तक में मिलीं खामियां
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत बाड़का में विकास कार्यों और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर हुई विभागीय जांच में पूर्व प्रधान और पंचायत सचिव से कुल 10 लाख 70 हजार 524 रुपये की रिकवरी का उल्लेख किया गया है।
जांच रिपोर्ट में दोनों से 5 लाख 35 हजार 262 और 5 लाख 35 हजार 262 रुपये वसूलने की बात कही गई है। चार सदस्यीय कमेटी ने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। अब मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पंचायत सचिव के खिलाफ शिकायत मिलने पर एक अगस्त 2026 को प्रशासन ने चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी की अध्यक्षता समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी सुरेश कुमार ने की। इसमें कनिष्ठ अभियंता, पंचायत निरीक्षक और पंचायत सचिव को सदस्य बनाया गया था। जांच में वर्ष 2020 से 2025 तक 15वें वित्त आयोग के तहत करवाए गए 24 विकास कार्यों के दस्तावेजों और तकनीकी मूल्यांकन की पड़ताल की गई। रिपोर्ट में सामग्री खरीद, भुगतान, स्टॉक रजिस्टर और मौके पर निर्माण कार्यों की स्थिति को लेकर खामियां दर्ज की गई हैं। कालीछंड की बचाव नहर और झौडा लिंक रोड की मरम्मत के मामले में मौके पर काम नहीं मिलने के बावजूद 1,17,200 रुपये का भुगतान दर्शाने पर भी सवाल उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बीपीएल सूची पर भी उठे सवाल
जांच रिपोर्ट में पूर्व प्रधान के बीपीएल सूची में बने रहने को लेकर लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। वर्तमान प्रधान के कामकाज में हस्तक्षेप और आवास योजनाओं में अपात्रों को लाभ देने के आरोप पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने के कारण सिद्ध नहीं हुए। बाड़का पंचायत का मामला पहले भी सुर्खियों में रहा है। वर्ष 2014-17 की ऑडिट रिपोर्ट में वित्तीय और रिकॉर्ड संबंधी कमियां दर्ज की गई थीं। वहीं, वर्ष 2017 में मनरेगा के तहत लांघा से टिकरी तक रास्ते के निर्माण में भी अनियमितताओं के आरोप लगे थे। उधर, खंड विकास अधिकारी सलूणी कंवर सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच कमेटी से करवाई गई है। रिपोर्ट के आधार पर विभागीय स्तर पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed