फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ration depot operator dies in car accident

Chamba News: राशन डिपो संचालक की कार दुर्घटना में मौत

Tue, 20 Feb 2024 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ration depot operator dies in car accident
चंबा। राशन डिपो को बंद कर घर जा रहे संचालक की मूसलाधार बारिश और धुंध के चलते कार दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान चमन प्रकाश पुत्र लक्खू राम निवासी गांव गागला व डाकघर मैहला तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रोजमर्रा की तरह ही चमन प्रकाश डिपो से लोगों को राशन देने के बाद देर रात अपने घर के लिए कार में रवाना हुआ। मूसलाधार बारिश और धुंध के चलते रजेरा-गागला मार्ग पर थरेड़ के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार दुर्घटना में चमन प्रकाश चोटिल होकर बेसुध हो गया। वाहन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खाई में उतरकर चोटिल चमन प्रकाश को उठाकर सड़क तक पहुंचाया और वाहन के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। दोपहर को पैतृक श्मशानघाट पर हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है। बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अपने स्तर पर घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed