फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   rape child girl at tisha

परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर नाबालिग से दुराचार

Mon, 27 Jun 2016 09:34 PM IST
अमर उजाला चंबा
अमर उजाला चंबा Updated Mon, 27 Jun 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
चुराह घाटी के तीसा थाना में नाबालिग के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह उसी के गांव के बशीर मोहम्मद पुत्र रशीद मोहम्मद के संपर्क में थी। कुछ दिन पहले बशीर ने उसे झांसे में लेकर मोबाइल फोन उपहार के स्वरूप में दिया। इसके बाद दोनों में बातचीत का दौर शुरू हो गया, लेकिन पीड़िता आरोपी के इरादे से पूरी तरह से अंजान थी।
विज्ञापन

आरोपी ने नाबालिग की नासमझी का फायदा उठाकर उसे नींद की पांच टेबलेट यह कह कर थमा दी कि वह अपने परिवार वालों को शाम के खाने में यह टेबलेट मिलाकर खिला दे। अपनी योजना को कामयाब होते देख वारदात वाली शाम को आरोपी ने नाबालिग को रात के साढ़े दस बजे फोन कर घर से बाहर आने को कहा। जब नाबालिग घर से बाहर गई तो आरोपी नाबालिग को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा कर ले गया। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं नाबालिग की ओर से विरोध करने पर आरोपी ने मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली, लेकिन जब पीड़िता ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। लिहाजा पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी बशीर मोहम्मद पर भादंसं की धारा 376, 506 व 4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



इनसेट...
सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर होगी जांच
डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि आरोप काफी संगीन हैं। ऐसे में तीसा पुलिस को इस मामले की जांच पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता से करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा। अगर आरोपी के खिलाफ सबूत मिले तो नियमानुसार आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed