फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rangad-Kunera road to be built at a cost of rupees 9 lakh: Pathania

नौ लाख रुपये से बनेगी रंगड़-कुनेरा सड़क : पठानिया

Mon, 12 Oct 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 12 Oct 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Rangad-Kunera road to be built at a cost of rupees 9 lakh: Pathania
जून 2027 तक सभी गांवों को सड़क से जोड़ने का लक्ष्य, 18 परियोजनाओं पर चल रही प्रक्रिया
विज्ञापन

विस अध्यक्ष बोले- 10 सड़क परियोजनाओं को वन अधिकार अधिनियम के तहत मिली मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। भटियात विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़क संपर्क मजबूत करने की दिशा में रंगड़-कुनेरा संपर्क मार्ग का निर्माण होगा।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने रविवार को ग्राम पंचायत नगाली में 89 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस मार्ग का शिलान्यास किया। रंगड़ गांव में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि जून 2027 तक क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
पठानिया ने बताया कि ग्राम पंचायत डलोग, नगाली, बगढार, समलेउ, सुदली, मोरनू और टप्पर सहित अन्य क्षेत्रों में सड़क सुविधा के विस्तार के लिए 18 परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इनमें से 10 को वन अधिकार अधिनियम के तहत मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करवाए जा रहे हैं, ताकि गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित लोअर कंडेई-चुहन और समलेउ-निचला समलेउ संपर्क मार्गों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। इनके निर्माण से जुड़ी विभागीय औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। बासा और भानू गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रस्तावित मार्गों का सर्वेक्षण भी पूरा कर लिया गया है और राजस्व संबंधी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि नगाली-संजप संपर्क सड़क के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के दूसरे बैच के तहत करीब 19 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट स्वीकृति के लिए भेजी गई है। उन्होंने कहा कि सड़क परियोजनाएं पूरी होने से ग्रामीणों की आवाजाही आसान होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में राज्य वन निगम के निदेशक मंडल के सदस्य चेला कृष्ण चंद्र, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा और ग्राम पंचायत प्रधान सीमा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed